कादीपुर ब्लाक प्रमुख ने एसपी अनुराग वत्स को किया सम्मानित ।

कादीपुर ब्लाक प्रमुख ने एसपी अनुराग वत्स को किया सम्मानित सुल्तानपुर कादीपुर ब्लॉक अंतर्गत सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा की जनता की सेवा करना हमारा कर्तव्य है भयमुक्त समाज स्थापित करने में पुलिस कभी पीछे नहीं हटेगी आम जनता को पुलिस का सहयोग करना चाहिए जिससे अपराधियों को पकड़ा जा सके बृहस्पतिवार की सुबह 11:00 बजे सभाकक्ष में रंगारंग कार्यक्रम के बीच ब्लाक प्रमुख श्रवण मिश्रा की उपस्थिति में पलिया गोलपुर प्रधान प्रतिनिधि नीरज पांडे के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया पुलिस की कार्यप्रणाली से जनता में पुलिस के प्रति विश्वसनीयता बड़ी है शायद यह पहले लोगों द्वारा नहीं महसूस की जा रही थी इधर कुछ दिनों से जनपद में भय का माहौल व्याप्त था पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के आने पर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने में और जो आम जनता के बीच में पुलिस की भागीदारी सुनिश्चित कराने में इनका काफी योगदान रहा समारोह में क्षेत्रवासियों सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। । रमाशंकर सिंह ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours