उतर प्रदेश के बाँदा जिले में बागपतः प्राशासन द्वारा न्याय ना मिलने से नाराज एक मुस्लिम परिवार ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया जिससे सियासी घमासान के आसार नजर आने लगे हैं। 


हालांकि, मामले को सियासी रंग लेने से पहले ही बागपत कलेक्टर ऋषिरेंद्र कुमार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
बता दें बदरखा गांव के रहने वाले अख्तर अली कुछ महीने पहले निवाड़ा गांव जाकर रहने लगे। पहले अख्तर अली और अब धर्म सिंह के बेटे गुलहसन की 27 जुलाई को बागपत के निवाड़ा गांव में हत्या हो गई और शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस हत्या के खुलासे के लिए परिवार के लोग पुलिस से मिले, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने हत्या को आत्महत्या बताया गया।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने खूब थाने के चक्कर काटे, लेकिन इंसाफ नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित परिवार को लेकर मुस्लिम समाज की भी पंचायत हुई, लेकिन वहां भी इन्हें धुत्कार दिया गया। इसके बाद पुलिस की प्रताड़ना और मुस्लिम समाज के साथ न देने से पूरे परिवार ने हिन्दू धर्म अपनाने का फैसला कर लिया और एसडीएम बड़ौत के यहां एफिडेविट दे दिया।
इसके बाद वापिस अपने गांव बदरखा आकर धर्म परिवर्तन कर लिया। इसके बाद अख्तर अली से धर्म सिंह और उनके बेटे दिशाद से दिलेर सिंह, नौशाद से नरेंद्र और इरशाद से कवि बन गए और तीनों की पत्नियों, दो पोते और चार पोतियां भी धर्म परिवर्तन करने वालों में शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, महिलाओं को पोतियों के साथ इस कार्यक्रम से दूर रखा गया।
जम्मू एवं कश्मीर: निकाय चुनाव 177 वार्डो में किसी भी उम्मीदवार ने नहीं भरा नामांकन पत्र
धर्म परिवर्तन कर मुसलमान से हिन्दू बने इन लोगों का कहना है योगी से उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो इसकी सीबीआई जांच भी होनी चाहिए।

              रिपोर्टर
         राहुल त्रिवेदी
      क्राइम 18 न्यूज बाँदा
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours