रिपोर्टर दर्शन राजपूत

कन्नौज पुलिस-आज दिनांक 02.10.18 को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर महापुरुषों की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा उन महापुरुषों  के जन्म से लेकर मृत्यु तक उनकी जीवनी परिचय तथा उनके देश के लिए समर्पित बलिदान तथा उनके संघर्ष के बारे में सभी को बताया। तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। व सभी अधिकारी /कर्मचारियों को साफ सफाई अथवा स्वच्छता के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय पर महापुरुषों की तश्वीर पर फूल माला अर्पित कर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया व स्वच्छता अभियान व साफ सफाई के संबंध में सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। जनपद कन्नौज के सभी थानो पर महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उन महापुरुषों की तस्वीर पर फूल फूल माला अर्पित कर सभी थानाप्रभारी व क्षेत्राधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर  सभी को साफ सफाई करने की बात कही। इस मौके पर सभी अधिकारीगण व कर्मचारी गण मौजूद रहे
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours