रिपोर्टर कुलदीप मिश्रा

महोबा, 02 अक्टूबर 2018-भारतवर्ष के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं एवं पूर्व/ द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 115 वीं जयंती को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सहदेव की अध्यक्षता एवं मा0 अध्यक्ष/न्यायाधीश जिला उपभोक्ता फोरम सूबेदार यादव की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर की गई।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि महात्मा गांधी ने जीवन भर सत्य एवं अहिंसा का पालन किया और इन्हीं हथियारों के बल पर उन्होंने हम सभी को अंग्रेजों से स्वतंत्रता दिलायी।उन्होंने बताया कि गांधी जी रामराज्य अर्थात आदर्श राज्य की परिकल्पना किया करते थे। वे चाहते थे कि देश में ऐसा राज्य स्थापित हो,जहां धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवाद का बोलबाला हो।ऐसा राज्य जो किसी धर्म विशेष का राज्य नहीं, बल्कि नीति और मर्यादा पर आधारित ऐसा राज्य जिसमें धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर भेदभाव न हो। उन्होंने शास्त्री जी द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद गरीबों, किसानों एवं मज़लूमों के उत्थान के लिए किये गए कार्यों से परिचित कराया। उन्होंने ये भी कहा कि गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को हम तभी साकार कर सकते हैं,जब हम सभी अपने दायित्वों का पालन पूरी निष्ठा एवं लगन से करेंगे।उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतिम दिन  आज प्रदेश सरकार द्वारा 20 जनपदों को ओडीएफ घोषित किया गया जिनमें महोबा को भी सम्मलित किया गयाहै।इस मौके पर एडीएम न्यायिक महेंद्र सिंह ने कहा कि त्याग और बलिदान के रास्ते पर चल कर ही हम अपनी स्वतंत्रता रूपी अमूल्य निधि को अक्षुण्ण रख सकते हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व पूनम निगम ने भी उपस्थिति लोगों को गांधी जी के आदर्शों व उनके द्वारा सुझाये गए रास्ते से परिचित कराया।इस सुअवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला फोरम ने दोनों महान विभूतियों के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए  तथा उनके आदर्शों का हवाला देते हुए कहा कि "एक सरकारी सेवक को अपने में जनता को देखना चाहिए, यही सच्ची सेवा एवं देशभक्ति है"। इसके अलावा इस मौके पर वरिष्ठ चकबंदी अधिकारी इम्तियाज़ अहमद, डिप्टी कलेक्टर सहदेव मिश्रा, जिला सूचनाविज्ञान अधिकारी योगेंद्र परिहार, सूचनाधिकारी सतीश कुमार यादव, ईडीएम पुष्पेंद्र निरंजन, एलबीए रामरतन वर्मा तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रामविलास आदि ने उक्त महापुरुषों के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किये।इस पावन अवसर पर कलेक्ट्रट के समस्त अधिकारी /कर्मचारी गण उपस्थिति रहे।

*क्राइम18न्यूज़ महोबा से कुलदीप मिश्रा*
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours