रिपोर्टर राहुल त्रिवेदी क्राइम18न्यूज़ बाँदा

बांदा उत्तरप्रदेश :- , 02 अक्टूबर (उदयपुर किरण). शहर के व्यस्ततम इलाके इंदिरा नगर में शहनाई पैलेस के बगल में और मोबुदा नर्सिंग होम के समीप मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब मारूति वैन में गैस रिफलिंग करते समय आग लग गई. गैस भर रहा युवक बुरी तरह झुलस गया और मारूति वैन के साथ-साथ अगल बगल खड़ी दो मोटर साइकिलें भी आग की चपेट में आकर जल गई.
घटना शहर कोतवाली अन्तर्रा नगर में शाम को चार बजे के बाद हुई. यहां शहनाई पैलेस के ठीक बगल में विजय मिश्रा गैस रिफलिंग की दुकान चलाता है. मंगलवार को उसकी दुकान में काम करने वाला युवक एक मारूती वैन में गैस रिफलिंग कर रहा था. तभी अचानक शार्ट सर्किट से सिलेण्डर में आग लग गई. इससे पहले की वह अपने आप को बचा पाता आग की चपेट में आकर झुलस गया. किसी तरह अपनी जान बचा पाया जिसे अस्पताल पहुंचाया गया
इसी बीच आग की लपटे बढ़ती गई, जिससे दुकान के पास खड़ी दो मोटर साइकिले जल गई साथ ही वह मारूति वैन भी जल गई, जिससे गैस रिफलिंग हो रही थी. घटना के बाद मौके पर सिविल लाइन चैकी इंचार्ज पहुंचे और फायर सर्विस गाड़ी मंगवाई घन्टों मेहनत के बाद फायर सर्विस के जवान आग पर काबू पा सके.इस सम्बन्ध में आराधना गैस एजेन्सी के प्रो. रामेन्द्र शर्मा ने कहा कि छोटे गैस सिलेण्डर हो या वाहनो में गैस रिफलिंग हो, यह पूरी तरह से अवैध है, इस पर प्रशासन को रोक लगाना चाहिये.
                        
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours