फर्रुखाबाद: जनपद आये केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला सुरक्षा मजे तैनात किये गये दारोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्बर से खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया| उसका शव लोहिया अस्पताल भेजा गया|


आवास विकास में ग्रामीण बैंक की एक शाखा का शुभारम्भ करने के लिये आये वित्त राज्य मंत्री की स्कोट में फतेहगढ़ में तैनात दरोगा तार बाबू पुत्र मेबाराम निवासी नगला सोना फिरोजाबाद को जिप्सी के साथ तैनात किया गया था| उसकी जिस्पी जनपद शहजहाँपुर के हुल्लापुर चौराहे के निकट आयूब टायर की दुकान के सामने जिप्सी खड़ी की गयी|
सूत्रों के अनुसार पहले दरोगा जिप्सी के निकट ही अपने मोबाइल से किसी से वार्ता करते रहे | जिसके बाद वह दुकान के भीतर कुर्सी पर बैठ कर बातचीत करते रहे| अचानक उन्होंने अपनी सर्विस रिबल्वर निकाल कर तीन गोली मार ली| दरोगा के गोली मारने की सूचना पर थानाध्यक्ष अल्लागंज, राजेपुर व अमृतपुर की पुलिस मौके पर आ गयी| उन्हें तत्काल उसी जिप्सी में लादकर लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा डॉ- मनोज पाण्डेय ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours