शनिवार, जुलाई २१, २०१८ का पञ्चाङ्ग



सूर्योदय: ०५:५२   सूर्यास्त: १९:१३। हिन्दु सूर्योदय: ०५:५६ हिन्दु सूर्यास्त: १९:१०  चन्द्रोदय: १३:५३ चन्द्रास्त: २५:३१+ सूर्य राशि: कर्क चन्द्र राशि: तुला - २८:१७+ तक सूर्य नक्षत्र: पुष्य द्रिक अयन: दक्षिणायण द्रिक ऋतु: वर्षा वैदिक अयन: दक्षिणायण वैदिक ऋतु: ग्रीष्म हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९४० विलम्बी चन्द्रमास: आषाढ़ - अमांत विक्रम सम्वत: २०७५ विरोधकृत् आषाढ़ - पूर्णिमांत  गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: शुक्ल पक्ष तिथि: नवमी - १३:४४ तक  नक्षत्र, योग तथा करण नक्षत्र: स्वाती - ०९:०८ तक योग: साध्य - ०७:३३ तक  प्रथम करण: कौलव - १३:४४ तक द्वितीय करण: तैतिल - २६:११+ तक अशुभ समय दूमुहूर्त: ०५:५६ - ०६:४९ वर्ज्य: १५:०६ - १६:४९  ०६:४९ - ०७:४२ राहुकाल: ०९:१४ - १०:५४ गुलिक काल: ०५:५६ - ०७:३५ यमगण्ड: १४:१२ - १५:५१ शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: १२:०६ - १२:५९ अमृत काल: २५:२१+ - २७:०३+

ज्योतिष परामर्श के लिए संपर्क करें रघुनाथ प्रसाद शास्त्री से 9473 655000 पर रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक निशुल्क

मेष- कई दिनों से परेशान हो रहे थे उस समस्या का समाधान आज से निकलना शुरू हो जाएगा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें पड़ोसी व्यक्तियों से सावधानी बरते। लोहे की वस्तुएं ज्यादा धंन लगाकर न खरीदें।

बृषभ- आज धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च करना पड़ेगा। बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होने के योग बनेंगे । लंबी यात्रा हो सके तो टाले अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान दे, दोपहर के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खानपान में सावधानी बरतें।

मिथुन- आज आपका धन बीमारियों में खर्च होने के योग दिख रहे हैं । वस्त्र आभूषण खरीदने के लिए शुभ दिन कहा जा सकता है। कोई कर्ज लेने जैसी स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता समझें क्योंकि आज के दिन लिया गया कर्ज ज्यादा समय तक चुका नहीं पाएंगे।

कर्क- आज आप मौज शौक में ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। घर में कलह की संभावना बढ़ी हुई दिख रही है । महिलाओं के लिए आज का दिन कठिनाइयों से भरा रह सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा।

सिंह- आज भूमि से संबंधित विवाद की संभावना अधिक मात्रा में दिख रही है। सोचे हुए कार्यों में अड़चने आ सकती हैं। धार्मिक स्थलों पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है । किसी मित्र की मदद के लिए दौड़-भाग और धन खर्च हो सकता है।

कन्या- आज के दिन आपके ऊपर लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। काफी दिनों से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। किंतु अपना आभूषण संभालकर रखे चोरी जाने की संभावना दिख रही है।

तुला- आज के दिन अपना धन संभाल कर रखने की आवश्यकता है। कहीं गलत जगह फंस सकता है। जो निकलना मुश्किल है। महिला वर्ग से मित्रता पूर्ण सावधानी से करें यदि ऐसा आप नहीं करते हैं तो किसी कठिन समस्या में फंस सकते हैं ।क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक- आज आपको पूर्व दिशा की यात्राएं किसी तरह की समस्या में डाल सकती है । बेहतर होगा कि पूर्व दिशा की यात्रा टाले। महिला मित्रों से मिलकर  खुसी का अनुभव करेंगे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं ।अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता बनाए रखें बेहतर होगा।

धनु- आज की सुबह ताजगी भरी होगी दोपहर के बाद स्वास्थ्य कुछ डगमगा सकता है। आपका धन अपने घर के किसी सदस्य की बीमारी में खर्च होने का योग दिख रहा है। पश्चिम दिशा की यात्रा आपके लिए फायदेमंद नहीं होगी कुल मिलाकर दिन सामान्य फलदाई कहा जा सकता है।

मकर- आज भूमि भवन वाहन खरीदने का मन बना रहे हो तो अवश्य खरीदें लाभ मिलेगा काफी दिन से बिछड़े हुए किसी मित्र से मुलाकात करके प्रसन्नता का अनुभव करेंगे धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी कोट कचहरी के मामलों में पूर्ण सावधानी बनाए रखें।

कुंभ- आज का दिन नौकरी पेसे वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही उत्तम कहा जा सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए अपने शिक्षण संस्थान में विवाद की संभावना है। महिलाओं के लिए आज का दिन अधिक मेहनत का दिन कहा जा सकता है। अपना धन संभाल के रखे चोरी जाने की संभावना दिख रही है।

मीन- आज आपकी पत्नी या संतान बीमार हो सकते हैं। जिनके पीछे तुम्हें परेशान होना पड़ेगा और धन खर्च करना पड़ेगा । आज का दिन किसान वर्ग के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। किसी धार्मिक कार्य करने वाले व्यक्ति के लिए दिन महत्वपूर्ण कहा जा सकता है। छोटे बच्चों के लिए आज का दिन संघर्षमय रहेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours