चंदौली जनपद से है जहां आज अपने जीवन का बहुमूल्य समय पुलिस विभाग को समर्पित कर अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे



चन्दौली पुलिस के 07 कर्मियों क्रमश: 1.मो0 कयामुद्दीन खाॅ (मुख्य आरक्षी चालक) 2.श्री गौरीशंकर यादव (मु0आ0चालक) 3.श्री अशोक कुमार (मुख्य आरक्षी ना0पु0) 4.श्री जवाहिर राम (मुख्य आरक्षी ना0पु0) 5. श्री राजेन्द्र राम (मुख्य आरक्षी ना0पु0) 6. श्री श्याम नरायण यादव (मुख्य आरक्षी ना0पु0) 7. श्री छोटई तिवारी (फालवर) को अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री देवेन्द्र नाथ द्वारा माला तथा अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया तथा श्रीमदभागवत गीता/कुरान भेट के रुप मे प्रदान किया गया। इससे पहले उपस्थित समस्त कर्मियों को जलपान कराने के बाद महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के विभाग से सम्बन्धित सभी प्रकार के कागजात/कार्य पूर्ण होने की जानकारी ली गयी। अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली नें कहा कि पुलिस की नौकरी में व्यक्ति अपने समाज एवं व्यक्तिगत सम्बन्धों से लगभग कट सा जाता है क्योकि उसे इनमें सम्मिलित/हिस्सा होने का वक्त ही नही मिल पाता है। अब आप सब अपना अधिक से अधिक समय अपने परिवार व समाज/सम्बन्धियों के बीच ही व्यतीत करेगें। महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के खुशहाल एवं निरोगी जीवन की कामना के साथ ही उक्त कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में कियें गये कार्यों आदि के लिए धन्यवाद दिया तथा भविष्य में पुलिस विभाग से किसी भी प्रकार के सहायता व सहयोग की आवश्यकता पडने पर पूर्ण रूप से साथ व सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours