चन्दौली :बच्चों के द्वारा निकाली गई पॉलिथीन हटाओ जन जागरूकता अभियान की ऐतिहासिक रैली,लगभग 3000 बच्चों ने किया प्रतिभाग


✍️खबर चंदौली जनपद के चकिया से है जहां सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में प्लास्टिक पर प्रतिबंध हेतु दिये गये फैसले के दृष्टिगत मंगलवार को नगर पंचायत चकिया द्वारा नगर के विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों के लगभग 3000 बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकालीं गई।
रैली का शुभारंभ उपजिलाधिकारी दीप्तिदेव यादव व चैयरमैन अशोक कुमार बागी ने संयुक्त रूप से फीता काटते हुए हरी झण्डी दिखाकर किया। रैली स्थानीय बीआरसी केन्द्र से शुरू होकर नगर के विभिन्न चैराहों से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। जहां बच्चों को पाॅलिथिन का प्रयोग ना करने की शपथ दिलाई गई।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि आज की दैनिक जरूरतों में शामिल हुआ प्लास्टिक का कचरा प्रदूषण का प्रमुख कारण बन गया है। इसके कारण एक तरफ तो हमारे उपजाऊ जमीन की क्षमता प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी तरफ नहरों, नालों के माध्यम से नदियों में पहुंच रहा कचरा नदियों को प्रदूषित करने का कार्य कर रहा है। कहा कि इस विकट समस्या का सिर्फ एक ही समाधान है कि लोग स्वेच्छा से प्लास्टिक का प्रयोग करना छोड़ दें।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्लास्टिक एक ऐसा अपशिष्ट कचरा है, जो जमीन में दफन होने के बाद भी कई सालों तक सड़ता यह गलता नहीं है, जिसके कारण प्लास्टिक के कचरे से एक ऐसा पहाड़ खड़ा हो जाता है, जो हमारी नदियों, नालों, वातावरण को प्रदूषित करता है, जिसका असर जीव-जंतु, मनुष्य सब पर पड़ता है। कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में आप सभी यह शपथ लें कि आगे से आप प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेगें।
रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय, बापू बाल विद्या मंदिर, भारत माता, सरस्वती शिशु मंदिर, आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज के साथ तमाम विद्यालयों के लगभग 3000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिन्हें प्लास्टिक प्रयोग ना करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अशोक मिश्र, सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, राजेश पटेल, चन्द्रभान मौर्य, रामबाबू सोनकर, सभासद गीता सोनकर, वैभव मिश्रा, राजनाथ, एकराम, चैकी इंचार्ज विवेक त्रिपाठी, संजय जायसवाल सहित भारी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे मौजूद रहे।                                                                                   रिपोर्ट-विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours