बाँदा फतेहपुर एन एच् 232 हाएवे पर एक घन्टे के अन्दर दो सडक दुर्घटनाएं।
 जिसमे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए पहली घटना राजू द्विवेदी बालू व्यवसायी निवासी बांदा आज बेन्दा काली मन्दिर से दर्शन कर वापस बांदा जा रहे थे कि जैसे ही बेन्दाघाट चौराहे से बांदा की तरफ निकले कि अचानक नीलगाय के बीच में आ जाने से चार पहिया वाहन बुरी तरह से छतिग्र्स्त हो गया वाहन चालक की सुजबुझ से सभी लोग हल्की फुल्की चुटहिल हो गये बडी घटना होते होते बची। वही दूसरी घटना बेन्दा घाट चौराहे पर वाईक और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गये प्रत्यक्ष दर्शियो ने तत्काल सूचना पुलिस चौकी बेन्दाघाट व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह को  दी खबर पाकर पुलिस व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तुरंत पहुँच कर पूर्व प्रधान विवेक सिंह  ने अपने बाहन से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तिन्दवारी पहुचाया जहा घायल खतरे से बाहर हैं बाइक सवार योगेश कुमार पुत्र छोटे लाल पासवान उम्र 18वर्ष बाइक चला रहा था सुनील कुमार पुत्र हरीशचंद्र उम्र 28 वर्ष पीछे बैठा था। दोनो हेलमेट लगाये हुये थे दोंनो लोग हुसेनगँज थाना हुसेनगँज जिला फतेहपुर के रहने वाले हैं चित्रकूट,मैहर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे।

रिपोर्ट
ब्रजेश अवस्थी संजय
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours