विकास कुशवाहा
कन्नौज संवाददाता। कांग्रेस सहित सहयोगी दलों द्वारा संसद की कार्यवाही रोककर संसद को न चलने देने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ एक दिवसीय अनशन आज कलेक्ट्रेट कन्नौज परिसर में किया गया। यह अनशन लोकसभा स्तर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने किया। संचालन जिला महामंत्री आनंद सिंह जी ने किया। भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि, आज सरकार में होने के बाबजूद भी अनशन पर क्यों बैठे। विधानसभा में विधायक और लोकसभा में सांसद जनता की समस्याओं को संसद में रखते हैं, जिस पर विधेयक बना कर जनता के हित और विकास का कार्य किया जाता है। ऐसे देश के सर्वोच्च मंदिर संसद की कार्यवाही में अनुचित तरीके से संसद को रोकने का कार्य विपक्ष के द्वारा किया गया है। हमने संसद ठप होते तब होते देखी थी जब इस देश में 70 साल इस देश पर राज्य करने वाली कांग्रेस द्वारा घोटाले किये जाते थे। चाहे कॉमनवेल्थ घोटाला हो, चाहे 2जी स्पेक्ट्रम हो, ऐसे तमाम घोटाले इस देश मे किये गए। ये तो हिन्दुस्तान की धरती का सौभाग्य है कि हमको नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला। नरेंद्र मोदी जैसा नेता सदियों में एक मिलता है। आज आतंकवादी चलता तो पाकिस्तान से आता था, पर सीमा पर आते ही मार गिराया जाता है। विधूना से विधायक विनय शाक्य जी ने कहा कि भाजपा और पूरा विपक्ष। 70 साल के शाशन में जो कांग्रेस गरीबी खत्म न कर सकी, आज भाजपा के 4 वर्ष के कार्यकाल का हिसाब मांग रहे हैं।हमारी सरकार ने पिछले सत्र में 6 लाख आवास दिए। 2022 तक पूरे देश मे कोई भी ऐसा व्यक्ति नही होगा जो आवास रहित हो। भाजपा किसानों की हितैसी है। बिजली और नलकूप कनेक्शन पूरी तरीके से बंद कर रखे थे। किसानों को खेती के उपकरण में भी छूट दे रही है। गेहूँ, आलू और धान की सरकारी खरीद करने के लिए समर्थन मूल्य घोषित कर दिए हैं।रसूलाबाद विधायक निर्मला शंखवार ने कहा कि, देश का लोकतांत्रिक मंदिर, संसद जिसमें एक एक संसद चुनकर जाते हैं। संसद की मर्यादा क्या होती है।तिर्वा विधायक कैलास राजपूत ने कहा कि, माननीय मोदी जी गरीबी में पले बढ़े हैं, इस कारण उन्होंने गरीबों के हित की जनकल्याणकारी योजनाओं को रखा, जिसका विरोध विपक्ष द्वारा किया गया। पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे ने कहा कि, यदि इस देश मे कालाबाजारी, भ्रष्टाचार, पूंजीवाद, आतंकवाद को खत्म करना है, तो नोटबन्दी जैसे अभूतपूर्व निर्णय को हर 10 वर्ष में लेना होगा। मोदी जी ने अपनी कुर्सी की परवाह किये बिना यह ऐतिहासिक निर्णय लिया। 2014 से 2018 तक केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वक्षता अभियान के द्वारा समाज मे होने वाली संक्रामक बीमारियों में गिरावट आई है।इस मौके पर विधायक कैलास राजपूत, वीर सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री अवधेश राठौर, रामवीर कठेरिया, हरिबख्श सिंह, अशोक सिंह, धर्मेन्द्र कटियार, मुनीश मिश्रा, अजय बर्मा, योगेंद्र सिंह, सुमन पराशर, श्याम स्वरूप चतुर्वेदी, विक्रम त्रिपाठी, गौरव द्विवेदी, अनुरोध दुबे, शरद कटियार, मिथलेश बाथम, शैलेन्द्र सिंह, आशुतोष मिश्रा, रामशंकर सिंह लोधी, विवके दुवे,मालिक पांडेय, तरुण चंद्रा, रामनरेश बर्मा, सौरभ कटियार, राजन अवस्थी, मदन अग्निहोत्री, संजीव चतुर्वेदी, ओमी चतुर्वेदी, प्रदीप गुप्ता, ठाकुर महेंद्र सिंह, अभिमन्यु ठाकुर, विमल त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours