चंदौली :
                                      ✍️खबर चंदौली जनपद से है जहां आज   सेवानिवृत्त हो रहे चन्दौली जनपद के 03 पुलिस कर्मी क्रमश: 1. श्री बब्बन यादव (मु0आरक्षी सशस्त्र पु0) 2.श्री मिलन यादव(मु0आरक्षी नागरिक पु0) 3.श्री योगेन्द्र प्रसाद(मु0आरक्षी नागरिक पु0) को पुलिस अधीक्षक चन्दौली संतोष कुमार सिंह द्वारा माला तथा अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया गया तथा श्रीमदभागवत गीता एवं छाता भेट स्वरुप प्रदान किया गया। इससे पहले महोदय द्वारा उक्त कर्मियों से विभाग सम्बन्धित किसी प्रकार के कागजात/कार्य पूर्ण ने होने की जानकारी ली गई जिस पर सबका कार्य पूर्ण होना पाया गया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली नें कहा कि पुलिस की नौकरी में व्यक्ति अपने व्यक्तिगत समाज एवं सम्बन्धों से लगभग कट सा जाता है क्योकि उसे इनमें सम्मिलित/हिस्सा होने का वक्त ही नही मिल पाता है। अब आप सब अपना अधिक से अधिक समय अपने परिवार व समाज/सम्बन्धियों के बीच ही व्यतीत करेगें । महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के सुखी एवं निरोगी जीवन की कामना के साथ ही उक्त पुलिस कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में कियें गये कार्यों आदि के लिए धन्यवाद दिया।रिपोर्ट - विनय तिवारी जनपद चंदौली 9450142741
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours