जशपुर जिले से दीपक वर्मा की रिपोर्ट

जशपुर जिला पटवारी संघ का हुवा गठन,विनय श्रीवास्तव चुने गए अध्यक्ष एवं यशवंत स्वर्णकार को बनाया गया उपाध्यक्ष



जशपुर – राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के तहसील इकाई कुनकुरी का गठन करते हुए कुनकुरी के पटवारी विनय श्रीवास्तव को तहसील अध्यक्ष चुना गया है।वही उपाध्यक्ष हेतु यशवंत स्वर्णकार का नाम सर्वसम्मति से पारित किया गया।कुनकुरी विश्राम गृह में आयोजित 1 महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी देते हुए पटवारी संघ के मीडिया प्रभारी निशिकांत गुप्ता ने बताया कि कुनकुरी के साथ ही पूरे जिले में राजस्व पटवारी संघ की सदस्यता के साथ ही सभी तहसीलों में पदाधिकारियों का गठन किया गया है।इसी क्रम में कुनकुरी में आयोजित बैठक में तहसील अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव..उपाध्यक्ष- यशवंत स्वर्णकार, सचिव-बुधराम भगत, सह सचिव-अफ्रेम केरकेट्टा, कोषाध्यक्ष-सुनीता यादव,सह कोषाध्यक्ष-अनिल मिंज को चुना गया है,वही संरक्षक दाता राम पैंकरा और रैतू राम नाग को बनाया गया है।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours