बाँदा तिंदवारी
क्षेत्र के परसौड़ा गांव में बुधवार की रात रामलीला व दिन में दंगल का आयोजन किया गया। आयोजन ग्राम प्रधान रामकरन यादव ने किया। दंगल में दूर-दूर से आए पहलवानों के अलावा क्षेत्रीय पहलवानों ने भी अपने- अपने दाव पेच आजमाए। महिला पहलवान आकर्षक का केन्द्र रहीं।
दंगल का उद्घाटन पूर्व सांसद विशंभर निषाद ने किया। प्रथम कुश्ती सुशील मौदहा व नन्दू पहलवान के बीच हुई जिसमें नन्दू पहलवान ने बाजी मारी। राकेश रायबरेली और राजेश मर्का में हुई कुश्ती में राजेश मर्का ने कुश्ती जीत ली। अनिल प्रयागराज व राजेश रायबरेली के बीच हुई कुश्ती में अनिल ने राजेश को धूल चटाई। अशोक फतेहपुर व ननकाई मर्का के बीच हुई कुश्ती में अशोक ने बाजी मारी। बउवा खप्टिहा व छुट्टन मवई में बउवा ने जीत दर्ज की। रामविलास पड़री व राकेश रायबरेली में रामविलास ने बाजी मारी। महिला पहलवानों में रंजीता गोरखपुर व अन्नू कन्नौज के बीच हुई कुश्ती बड़ी ही रोचक रही इस कुश्ती को देखने को लेकर महिला दर्शकों में उत्साह दिखा, ये कुश्ती बराबरी में छूटी।
पूर्व प्रधान बेंदा विवेक कुमार सिंह , भाजपा नेता राजनारायण द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वरुण यादव , प्रधान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे , पपरेन्दा प्रधान देवराज वर्मा एडवोकेट, खप्टिहा प्रधान ज़ाहर सिंह, जौहरपुर प्रधान शानू सिंह, अतरहट प्रधान विद्या विनोद तांत्रिक, पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव, आलोक सिंह , राजू फौजी व कई गांवों के प्रधान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे । रेफरी लल्लू पहलवान (मवई) व कमेंट्री जेई गणेश द्विवेदी एवं बाँदा जीआईसी शिक्षक देवराज यादव ने की।
रिपोर्टर :- ब्रजेश अवस्थी संजय

Post A Comment:
0 comments so far,add yours